Borewell Subsidy Yojana 2025
“Borewell Subsidy Yojana 2025: किसानों को बोरवेल खुदाई पर मिलेगी सब्सिडी, जानें आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और जरूरी दस्तावेज। योजना की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।”
Borewell Subsidy Yojana 2025 अगर आप एक किसान हैं और अपने खेत में बोरवेल करवाना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। गुजरात सरकार द्वारा Borewell Subsidy Yojana 2025 के तहत किसानों को ₹50,000 तक की सहायता राशि दी जा रही है। इस योजना का उद्देश्य उन किसानों को आर्थिक सहारा देना है जो तेलवाले फसलों (Edible Oil Crops) की खेती करते हैं और सिंचाई के लिए बोरवेल की जरूरत महसूस करते हैं।
Borewell Subsidy Yojana 2025 – मुख्य जानकारी
| योजना का नाम | बोरवेल सब्सिडी योजना 2025 |
|---|---|
| शुरू करने वाली संस्था | गुजरात सरकार का बागायती विभाग |
| लाभार्थी | तेलवाले फसलें उगाने वाले किसान |
| लाभ | ₹50,000 तक की सब्सिडी या कुल खर्च का 50% (जो भी कम हो) |
| आवेदन की विधि | ऑनलाइन – I Khedut Portal के माध्यम से |
| उद्देश्य | किसानों को बोरवेल सुविधा के लिए आर्थिक सहायता देना |
किन्हें मिलेगा योजना का लाभ?
- इस योजना का लाभ केवल तेलवाले फसलें (Oil Farm) जैसे तिल, मूंगफली, सरसों आदि की खेती करने वाले किसानों को ही मिलेगा।
- National Mission on Edible Oil (NEMO OP) के तहत पंजीकृत किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- किसान को प्रति खेत एक ही बार आवेदन करने की अनुमति होगी।
योजना के तहत मिलने वाला लाभ
- पात्र किसानों को बोरवेल के कुल खर्च का 50% या अधिकतम ₹50,000 तक की वित्तीय सहायता मिलेगी।
- सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाएगी।

Documents Required For Borewell Subsidy Yojana 2025
- आधार कार्ड की कॉपी
- जाति प्रमाण पत्र
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- 7/12 और 8A जमीन के दस्तावेज
- बैंक पासबुक का प्रथम पन्ना
- समता प्रमाण पत्र
Borewell Subsidy Yojana 2025 में आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:
- सबसे पहले I Khedut Portal की वेबसाइट पर जाएं।
- “विभिन्न योजनाएं” सेक्शन में जाएं और “बागायती योजना” पर क्लिक करें।
- अब “बोरवेल पंप सेट योजना” चुनें।
- अगर आपने पहले से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया है तो “हाँ” पर क्लिक करें, अन्यथा “नहीं” चुनकर नया पंजीकरण करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- फॉर्म सेव करें और “कन्फर्म” बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन की एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।
Important Links For Borewell Subsidy Yojana 2025
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| आधिकारिक वेबसाइट | ikhedut.gujarat.gov.in |
| ऑनलाइन आवेदन लिंक | (जैसे ही चालू होगा) |
| योजना की जानकारी (PDF) | जल्द अपडेट होगी |
Conclusion
Borewell Subsidy Yojana 2025 गुजरात सरकार की एक अत्यंत लाभदायक योजना है, जो उन किसानों के लिए है जो तेलवाली फसलों की खेती करते हैं और सिंचाई की सुविधा के लिए बोरवेल करवाना चाहते हैं। इस योजना के तहत ₹50,000 तक की सहायता सीधे आपके खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
