Namo Drone Didi Yojana 2025

Namo Drone Didi Yojana 2025
Namo Drone Didi Yojana 2025: भारतीय केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हमारे भारतीय किसानों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी दी है, जिसका नाम है ‘नमो ड्रोन दीदी योजना’। इस योजना के अंतर्गत, 15,000 स्वयं सहायता समूहों को कृषि क्षेत्र में ड्रोन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। यह ड्रोन किराए पर दिया जाएगा और उर्वरकों का छिड़काव करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा।
2023-24 और 2025-26 के दौरान, इस नमो ड्रोन दीदी योजना’ के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, महिला ड्रोन पायलट को मानदेय भी प्रदान किया जाएगा और महिला ड्रोन सखियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्रीमंडल की यह योजना महिलाओं को कृषि सेक्टर में सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
महिला स्वयं सहायता समूह को ड्रोन कैसे मिलेगा और उन्हें कितना वेतन मिलेगा, इस विषय में सम्पूर्ण जानकारी के लिए हमारे द्वारा यह लेख को अंत तक पढ़ना आवश्यक होगा। इस लेख में “Women Self Help Group Drone Scheme” का विस्तृत विवरण उपलब्ध है जिसमें ड्रोन के प्राप्ति प्रक्रिया और महिला सदस्यों के लिए वेतन का विवरण भी शामिल है।

योजना | Namo Drone Didi Yojana |
उद्देश्य | कृषि के लिए ड्रोन किराए पर देना जी |
शुरू की गई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |
लाभार्थी | स्वयं सहायता समूह की महिलाएं |
आवेदन प्रक्रिया | अभी उपलब्ध नहीं |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लांच होगी |
Official notification | Click Here |
Apply online | |
Home page | Click Here |
28 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने यह ‘ड्रोन दीदी योजना’ की शुरुआत की। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि आने वाले चार वर्षों में 15,000 स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराया जाए। यह ड्रोन महिलाओं स्वयं सहायता समूहों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस ‘ड्रोन दीदी योजना’ सें प्राप्त ड्रोन कृषि क्षेत्र में उर्वरकों का छिड़काव करने के लिए उपयोग किए जाएंगे। इस परियोजना के तहत, किसानों को स्वयं सहायता समूह का उपयोग करके ड्रोन किराए पर दिए जाएंगे। केंद्र सरकार इस परियोजना पर आने वाले इन चार वर्षों में लगभग-लगभग 1,261 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
Drone Didi Yojana के तहत देश के किसानों को कृषि में प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए ड्रोन उर्वरकों एवं कीटनाशकों के छिड़काव की दक्षता में सुधार हो सकेगा। जिससे न केवल सहायता समूह को लाभ मिलेगा, बल्कि कृषि कार्य उर्वरकों के छिड़काव में भारतीय किसानों को भी लाभ मिलेगा। इससे कृषि उत्पादन में भी अत्यधिक वृद्धि होगी और गरीब किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने योजना को ऑनलाइन भाषण दिया। इस मौके पर राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड से 56 नमो ड्रोन दीदियों को और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि ड्रोन दीदी का उद्देश्य भारतीय ग्रामीण महिलाओं को अधिकार देना है। साथ ही महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण देना है और उनकी आर्थिक स्वतंत्रता को भी बढ़ावा देना हैं ।
Namo Drone Didi Yojana 2025 का उद्देश्य क्या है
हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई महिला स्वयं सहायता समूह ड्रोन योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब किसानों को खेती में प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए ड्रोन उर्वरकों और कीटनाशकों के छिड़काव की दक्षता में सुधार करना है।
इसके बाद भारतीय किसान इसे किराए पर भी ले सकेंगे और अत्यधिक उत्पादक खेती कर सकेंगे। महिला सहायता योजना से न केवल कृषि में नवीनतम टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा सकेगा, बल्कि इससे भारतीय गरीब किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। यह योजना गांव के छोटे-मध्यम आय वाले किसानों को उत्पादन में वृद्धि और आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त करने में भी अत्यधिक मदद करेगी।
सरकार 8 लाख रुपये की मदद देगी Namo Drone Didi Yojana 2025
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के भाषण में लाल किले से ड्रोन दीदी योजना की घोषणा की थी, जो स्वयं सहायता समूह (SHG) को ड्रोन टेक्नोलॉजी से सशक्त बनाएगी। महिला स्वयं सहायता समूह को इस योजना के तहत ड्रोन खरीदने में 80% प्रतिशत की मदद दी जाएगी, साथ ही ड्रोन की कीमत और सहायक उपकरणों और सहायक शुल्क की लागत का अधिकतम 8 लाख रुपए। कृषि इन्फ्रा वित्तपोषण सुविधा, जिस पर 3% प्रतिशत ब्याज सब्सिडी दी जाएगी, से बाकी राशि को किसान लोन के रूप में ले सकते हैं।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लखपति दीदी पहल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा यह योजना है। जो ड्रोन सेवा क्षेत्र में अत्यधिक महत्वपूर्ण होगा। देश में लगभग दसवीं करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूह में काम करती हैं। 15,000 महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन मिलेंगे।
महिला ड्रोन पायलट का वेतन 15 हजार रुपये होगा
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि ‘ड्रोन दीदी योजना’ के अंतर्गत लगभग 10 से 15 गांवों का एक क्लस्टर तैयार किया जाएगा, जहां पर एक महिला पायलट को ड्रोन का नियोजन किया जाएगा। इस योजना के तहत, एक महिला को ‘ड्रोन सखी’ चुना जाएगा, जिसे 15 दिनों का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही, महिला पायलट को प्रति माह 15000 रुपये का वेतन दिया जाएगा।
यह योजना का प्रशिक्षण दो भागों में होगा, जिसमें महिला स्वयं सहायता समूह के एक सदस्य को पंच दिवसीय ड्रोन पायलट प्रशिक्षण मिलेगा, और उन्हें कृषि उद्देश्यों के लिए पोषक तत्वों और कीटनाशकों के लिए दस दिवसीय अतिरिक्त प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे ये सारी प्रकिया को आसानी सें स्वयं ध्यानपूर्वक समझ सके।

Namo Drone Didi Yojana 2025 Benefits and Features
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिला स्वयं सहायता समूह ड्रोन कार्यक्रम प्रारम्भ किया है।
- इस योजना के तहत 15000 महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन मिलेंगे।
- यह ‘नमो ड्रोन दीदी योजना’ एसएचजी की महिलाओं को जीविका और व्यवसाय में स्थायी सहायता देगी। जिससे उन्हें हर साल कम से कम एक लाख रुपये की अतिरिक्त आय आसानी सें मिल सकेगी।
- केंद्र सरकार ड्रोन खरीदने वाली महिला स्वयं सहायता समूह को 80% प्रतिशत की लागत, या 8 लाख रुपये तक देगी।
इस कार्यक्रम में महिला ड्रोन पायलट को भी 15 दिनो का प्रशिक्षण दिया जाएगा। - महिला Self Help Group Drone Scheme में चुनी गई ड्रोन पायलट को हर महीने 15,000 रुपये का मानदेय भी मिलेगा।
- किसान इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से ड्रोन किराए पर ले सकेंगे, जिससे उन्हें दवाइयों के छिड़काव मे भी आसानी होगी।
- यह ‘नमो ड्रोन दीदी योजना’ किसानों को कृषि में नवीनतम तकनीक का उपयोग करने में मदद करेगी।
Namo Drone Didi Yojana 2025 Application Process
Namo Drone Didi Yojana Official Website | Click Here |
Blog Home Page | Click Here |


